e-Shram Card online apply
e-Shram Card क्या है?
मेरा अनुमान है कि आज के समय में भी e-Shram Card के बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं, शायद आपको भी, हां सुनना जरूर होंगे। पर इस ब्लॉग में आपको ई-श्रम कार्ड के बारे में डिटेल में पता लग जाएगा। E – Shram Card क्या है और यह क्यों बना हुआ है ? दरअसल यह कार्ड अपने श्रमिक भाइयों के लिए बना हुआ है जो कंपनियों में काम करते हैं। e-Shram एक national portal है जिसे Ministry of Labour & Employment ने शुरू किया है।
यह कार्ड बनाने का मुख्य उद्देश्य यह ताकि असंगठित क्षेत्र में तमाम वर्कर्स भाई का डेटाबेस सही से बने और उन्हें अच्छा बेनिफिट आसानी से मिल सके सरकार की ओर से। E-श्रम पोर्टल पर कार्ड बनवाने के लिए रजिस्टर करने के बाद रजिस्टर करने वाले को एक 12 अंक का एक UAN नंबर मिलता है जो पूरे भारत में मान्य होता है। पर ध्यान रहे यह हर किसी के लिए नहीं है यह भी बनवाने के लिए एक योग्यता होनी चाहिए। जो हम नीचे बताएंगे।
e-Shram Card online apply- प्रक्रिया
अब तो लगभग यह बात साधारण ही हो गया है कि अपने भारत के नागरिक ज्यादा से ज्यादा लोग एक असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। तो ऐसे ही वर्कर्स भाई के लिए सरकार ने इस श्रम पोर्टल शुरू किया जिससे ऐसे मजदूरों की जानकारी सरकार के पास रजिस्टर हो जाए ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का बेनिफिट आराम से दिया जा सके ए-श्रम कार्ड एक तरफ का आइडेंटी सिस्टम है जो इन सभी को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का काम करता है।
e-Shram Card के फायदे
लगभग यह कार्ड का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि हमारे श्रमिक भाई का एक पहचान बन जाएगा सरकार के सिस्टम में, और यह श्रमिक भाई अपने इस कार्ड के जरिए सरकार से जो भी कोई योजना इसके तहत मिलने वाला हो आराम से ले सकेंगे।
e-Shram Card के कुछ important benefits इस प्रकार हैं:-
पहले तो उनको जैसे आधार कार्ड का एक नंबर होता है, इसी तरह से इसका भी एक यूनिक नंबर मिलेगा, जिसे UAN नंबर कहते हैं।
e-Shram registration अपने-आप हर व्यक्ति को अलग से cash payment या guaranteed insurance benefit नहीं देता। Registered workers को उनकी eligibility के अनुसार विभिन्न government social-security schemes से जोड़ा जा सकता है। किसी विशेष योजना का लाभ उसके अलग नियमों और पात्रता पर निर्भर करता है।
अब हम देखेंगे एलिजिबिलिटी (eligibility)- योग्यता
कौन लोग e-Shram Card बनवा सकते हैं?
e-Shram Card उन भाई – बहन लोगों के लिए है जो unorganised sector में काम करते हैं। जैसे कि home-based workers (घर से काम करने वाले कर्मचारी), self-employed workers (स्वरोज़गार वाले कामगार), wage workers (मज़दूरी करने वाले), construction workers (निर्माण कार्य करने वाले मज़दूर), farm labour (खेतिहर मज़दूर), domestic workers (घरेलू श्रमिक), street vendors (पुटपाथ विक्रेता) और कई अन्य workers शामिल हो सकते हैं।

इसमें इसमें हम और आगे बढ़े इससे पहले की यह मुख्य बातें जान लें ताकि आपको इसकी हर बारीकी समझने में आसानी होगी। वह यह की organised sector और unorganised Sector क्या होता हैं?
Organised Workers के उदाहरण
सरकारी कर्मचारी
बैंक कर्मचारी
बड़ी कंपनियों के स्थायी कर्मचारी
शिक्षक (सरकारी/नियमित)
रेलवे कर्मचारी
Unorganised Workers के उदाहरण
किसान
दिहाड़ी मजदूर
रिक्शा/ऑटो चालक
घरेलू कामगार
निर्माण मजदूर
छोटे दुकानदार
सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी वाले
कई फ्रीलांसर और दैनिक आधार पर काम करने वाले
आसान भाषा में समझें
Organised = नियमों के तहत चलने वाली नौकरी, जहाँ कर्मचारी को कानूनी सुविधाएँ और सुरक्षा मिलती है।
Unorganised = ऐसी नौकरी या काम, जहाँ नियमित वेतन, PF, ESI, पेंशन जैसी सुविधाएँ सामान्यतः नहीं होतीं।
अब समझते हैं इसकी –
Eligibility की basic conditions-
- हालांकि उम्र के लिए तो कोई बाधा नहीं इसमें, पर यह जरूरी है कि वह अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में कार्यरत हो।
- इसके लिए उम्र 16 साल से लेकर के 59 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- उसके पास आधार कार्ड हो और उस आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हो।
- उनका किसी कंपनी में EPF या ESIC नंबर न बना हो।
- उसका किसी कम्पनी EPF या ESIC में पैसा न कट रहा हो।
- वह Income tax payer न हो।
e-Shram Card बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
इसके लिए कोई ज्यादा कठिन दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है लेकिन जो भी डॉक्यूमेंट चाहिए वो कुछ इस प्रकार हैं।
Aadhaar Card इससे मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
Bank account details
IFSC code
Occupation details Etc.
e-Shram Card के लिए आवेदन प्रक्रिया
e-Shram Card आप खुद भी बना सकते हैं या फिर यदि समझ न आए तो सीएससी केंद्र में जाकर के बनवा सकते हैं। इसका प्रोसेस बहुत ही सिंपल होता हैं। आप चाहे तो मोबाइल से बना सकते हैं। इतना सिम्पल प्रोसेस होता हैं।
e-Shram Card बनवाने के लिए Online apply steps
Official e-Shram portal पर जाएं, फिर “Register on e-Shram” option चुनें, फिर Aadhaar linked mobile number डालें। OTP verify करें। Aadhaar details confirm करें। Personal, occupation और bank details भरें। Form submit करें और UAN generate करें। Card download कर लें। बस बन गया आपका काम।
Status और Download
एक बार ये Registration हो जाता है तो आप कभी भी इसको (e-Shram card download को) डाउनलोड कर सकते हैं अपने मोबाइल में या कंप्यूटर में। UAN number के सहारे। और आप इसके जरिये ही
record check किया जा सकता है, और जरूरत पड़ने पर details update भी की जा सकती हैं। अगर किसी worker को आगे किसी welfare scheme से जोड़ना हो, तो यह card useful साबित होता है।
इससे किन लोगों को फायदा ज्यादा है?
इस card का सबसे ज्यादा फायदा उनको है जो दिहाड़ी या दैनिक मजदूरी काम करते हैं। जैसे लेबर क्लास के लोग, घरेलू जॉब करने वाले लोग, farmers’ helpers, hawkers, drivers, construction workers और platform workers इत्यादि लोगों को मिलता है। जिन लोगों के पास formal job नहीं है, उनके लिए यह scheme future security की तरह काम कर सकती है।
महत्वपूर्ण बात
इस ई-श्रम पोर्टल (e-Shram portal) का उद्देश्य खाली मजदूर भाइयों को दिखावा नहीं करना, बल्कि उनको official social security network से जोड़ना है। इसलिए अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो यह registration आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है।
Nopte- e-Shram Card का official link है:-
https://eshram.gov.in/
e-Shram Helpdesk: 14434 या 18008896811
Please Follow us On- https://rozgarguide.in/
Latest updates
Uttar Pradesh Nishulk boring Yojana 2026: जाने इसकी पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? | Aadhaar Card Update Online in Hindi
Career Me Success Ka Secret 2026 | Career Tips, Smart Study & RozgarGuide
सरकारी नौकरी कैसे पाएं 2026 | तैयारी का पूरा रोडमैप
Private Jobs vs Sarkari Jobs: कौन सा Career बेहतर है? पूरी तुलना


[…] E-Shram Card Ke Fayde Aur Online Apply Kaise Kare […]
[…] E-Shram Card Ke Fayde Aur Online Apply Kaise Kare […]