राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026: 24,752 पद

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के 24,752 पदों की जानकारी

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026: 24,752 पद, 15 अगस्त से आवेदन, 10वीं पास की अनिवार्यता नहीं

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026-  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं सभी छात्रों के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर आया हुआ है। जो कम पढ़े लिखे हैं दसवीं तक पढ़े लिखे हैं उनके लिए तो यह काफी अच्छा चांस है। जी हां दोस्तों राजस्थान में सफाई कर्मचारी की एक अच्छी खासी भर्ती निकली हुई है। यदि आप राजस्थान से हैं तो आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है।

राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग डीएलबी ने ₹24752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भारती का विज्ञापन जारी कर दिया है यह भारतीय राज्य के 183 नगरीय निकायों में की जाएगी। आवेदन इसमें स्टार्ट हो गया है 15 अगस्त 2026 से ही लेकिन इसका लास्ट आवेदन डेट है 28 सितंबर 2026.

इसलिए हे दोस्तों आप इसमें समय रहते जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी विशेष पढाई लिखाई की अनिवार्यता नहीं रखी गई है, लेकिन उम्मीदवार के पास निर्धारित सफाई कार्य का अनुभव होना जरूरी है। जो एक आम बात है सामान्य जीवन के लिए। चयन प्रक्रिया भी सामान्य लिखित परीक्षा के बजाय निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से की जाएगी। 

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 – इस भर्ती के कुछ प्रमुख Highlights तथ्य

विवरण जानकारी
भर्ती का नाम राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026
पद का नाम संविदा सफाई कर्मचारी
कुल पद 24,752
भर्ती विभाग स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान
विज्ञापन संख्या 01/2026
भर्ती का प्रकार संविदा
आवेदन शुरू 15 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता कोई निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लॉटरी
मानदेय 7,410  रूपये प्रतिमाह

 

कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

अब आपको इतना डिटेल पता लग ही गया होगा की राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 24,752 पद भरे जाएंगे। ये पद राज्य के 183 Urban Local Bodies (नगर निकायों) में हैं। अब आगे की जानकारी जानते हैं-

इनमे-

24,277 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए

475 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए

निर्धारित किए गए हैं। 

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 - राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 आवेदन और चयन प्रक्रिया

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026- Important Dates

इसके कुछ महत्वपूर्ण तारीख है अग्र लिखित प्रकार से हैं-

  • नोटिफिकेशन जारी – 27 जुलाई 2026
  • आवेदन शुरू- 15 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 28 सितंबर 2026
  • अंतिम समय- रात 11:59 बजे तक

आयु की गणना- 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इसलिए  मेरे प्यारे भाई बन्धु या इच्छुक उम्मीदवार आप लोगों को  मेरी यही सलाह हैं कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लिजिए।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती की सबसे खास बात यह भी है कि किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।

यानी उम्मीदवार के लिए 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, केवल पढ़ाई की योग्यता न होने का मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

उम्मीदवार के पास राजस्थान के नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। 

आयु सीमा

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को …….. पूरे होने चाहिए।

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती हैं। 

राजस्थान सफाई कर्मचारी की सैलरी कितनी है?

इसमें चयनित उम्मीदवारों को संविदा अवधि के दौरान 7,410 रुपया प्रतिमाह नियत मानदेय दिया जाएगा।  क्योंकि यह भर्ती राजस्थान Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के तहत संविदा आधार पर की जा रही है। 

महत्वपूर्ण बात – इसे सीधे नियमित सरकारी कर्मचारी की सामान्य वेतनमान वाली नौकरी न समझें। यह संविदा आधार पर भर्ती है।

आवेदन शुल्क

प्यारे उम्मीदवार इसके लिए आवेदन शुल्क उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार कुछ इस तरह से है –

  • सामान्य वर्ग: ₹600
  • आरक्षित वर्ग: ₹400
  • दिव्यांग उम्मीदवार: ₹400
  • का OTR शुल्क निर्धारित है। 

Rajasthan Safai Karmchari Selection Process

इस भर्ती में सामान्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की जगह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। जिनका किस्मत इसके लिए ठीक होगी उनका सिलेक्शन होगा। लेकिन क्योंकि इसमें पद बहुत ज्यादा है इसलिए काफी उम्मीदवारों की चांस है कि इसमें सिलेक्शन होगा। इसके लॉटरी निकालने से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेज और पात्रता की जांच की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों में से चयन के लिए विभाग द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 

स्थानीय अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता

भर्ती में संबंधित नगरीय निकाय के अनुभवी स्थानीय उम्मीदवारों के लिए प्राथमिकता संबंधी प्रावधान भी महत्वपूर्ण है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने संबंधित नगर निकाय और पदों की पूरी जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट पर जरूर देखनी चाहिए।  इसके ऑफिसियल लिंक इस आर्टिकल के नीचे है। 

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय जो भी उम्मीदवार इसमें आवेदन करते हैं उनको सामान्यतः अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, जैसे:-

  1. आधार कार्ड
  2. जन आधार/पहचान संबंधी दस्तावेज
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. हस्ताक्षर
  5. जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  6. निवास/मूल निवास संबंधी दस्तावेज
  7. सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र

अन्य आवश्यक दस्तावेज

विशेष ध्यान दें- अनुभव प्रमाण पत्र की वैधता और जारी होने की तारीख से संबंधित नियम भर्ती विज्ञापन में दिए गए हैं। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार अनुभव प्रमाण पत्र 1 अगस्त 2026 के बाद जारी हुआ होना चाहिए।  वरना लॉटरी की उम्मीद पहले ही कम हो जायेगी।

Rajasthan Safai Karmchari Form 2026 कैसे भरें?

इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान के संबंधित भर्ती/SSO पोर्टल पर जाना होगा। और अग्र लिखित स्टेप फॉलो करना होगा –

आवेदन करने के सामान्य चरण-

  • राजस्थान SSO Portal पर जाएं।
  • अपनी SSO ID से Login करें।
  • Recruitment/भर्ती सेक्शन में जाएं।
  • Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क/OTR से संबंधित प्रक्रिया पूरी करें।
  • Form Submit करें।
  • आवेदन फॉर्म का Print या PDF सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सबसे जरूरी बात- यह भर्ती केवल इसलिए सभी के लिए उपलब्ध नहीं है कि इसमें शैक्षणिक योग्यता नहीं मांगी गई है। उम्मीदवार के लिए निर्धारित सफाई कार्य का अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे संविदा सफाई कर्मचारी के पद की जिम्मेदारियों और कार्य प्रकृति के लिए इच्छुक एवं सक्षम हैं। इसके अलावा आवेदन करने से पहले अपने पसंदीदा नगर निकाय में उपलब्ध पदों, आरक्षण, अनुभव प्रमाण पत्र और स्थानीय उम्मीदवारों से संबंधित नियमों को आधिकारिक विज्ञापन से जरूर जांचें।

महत्वपूर्ण लिंक

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Notification: आधिकारिक विज्ञापन देखकर ही आवेदन करें।

Online Apply: राजस्थान SSO/भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें। Online Apply / Rajasthan Recruitment Portal

Official Website: राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग की वेबसाइट पर भर्ती संबंधी अपडेट देखें।


निष्कर्ष

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 राजस्थान में बड़ी संख्या में निकली भर्ती है, जिसमें 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पद हैं। आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और 28 सितंबर 2026 अंतिम तारीख है। खास बात यह है कि इसमें कोई निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं है, लेकिन कम से कम 1 वर्ष का संबंधित सफाई कार्य अनुभव जरूरी है। चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। अगर आप पात्र हैं तो अंतिम तारीख का इंतजार न करें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपनी पात्रता जरूर जांच लें।

बाकी यह जानकारी आपको कैसी लगी नीचे कमेंट में जरूर अपना राय दें। RozgarGuide.in  के टीम आपके लॉटरी इस आवेदन में जरूर निकले ये कामना करते हैं।


Latest updates

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026: 1308 पदों पर भर्ती, आवेदन तिथि, योग्यता और पूरी जानकारी

E-Shram Card Ke Fayde Aur Online Apply Kaise Kare

Driving Licence Online Apply: Complete Guide in Hindi-English

आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? | Aadhaar Card Update Online in Hindi

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *