IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि

IBPS Clerk Recruitment 2026 featured image showing 11,403 Customer Service Associate (CSA) vacancies, Apply Online, eligibility, last date 21 August 2026 and exam date 10 & 11 October 2026

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती

IBPS Clerk Recruitment 2026 इस भर्ती का इंतजार करने वाले सभी छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है, की  IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) ने CSA (Customer Service Associate) के 11403 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाल दी है। यह भर्ती पब्लिक सेक्टर बैंक में 2027-28 के लिए की जाएगी। इसलिए जिस स्टूडेंट को इसका बेसब्री से इंतजार था वह खुश हो जाए क्योंकि उनको यह सुनहरा मौका मिल गया है। इसके लिए योग्य स्टूडेंट या उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशल वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गई और इसकी लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 को होगी, तो समय रहते इसमें आवेदन करना जरूरी है। संक्षेप में विवरण कुछ इस प्रकार हैं –

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था Institute of Banking Personnel Selection
पद का नाम Customer Service Associate (CSA) / Clerk
कुल पद 11,403
भर्ती प्रक्रिया CRP CSA-XVI
आवेदन माध्यम Online
आवेदन शुरू 1अगस्त 2026
अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026
Official Website https://www.ibps.in/

एक बात का ध्यान रखें की आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि आगे कोई गड़बड़ी न हो,  इस भर्ती के ऑफिसियल नोटिस में आवेदन परीक्षा और तमाम जानकारी जो चाहिए दी गई है।

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 रिक्तियों के लिए बैंक के सामने खड़े युवा उम्मीदवार |

IBPS Clerk Vacancy 2026 की कुछ खास बातें

यह वैकेंसी के तहत कुल 11403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट की पद भरी जाएगी। ये सब  भर्तीया देश के 11 participating public sector banks में उपलब्ध हैं।

यदि आप कैटेगरी वाइज और स्टेट वाइज जाना चाहते हैं तो यह वैकेंसी डिटेल्स ऑफिशल नोटिफिकेशन में दी गई है, इसलिए सभी स्टूडेंट या उम्मीदवारों को अपने स्टेट कैटेगरी और लैंग्वेज रिटायरमेंट के हिसाब से वैकेंसी टेबल जरूर चेक कर लेना चाहिए।

IBPS Clerk Recruitment 2026 की जरूरी तारीख  (Important Dates)

IBPS Clerk Recruitment 2026 की प्रमुख dates इस प्रकार हैं:-

Official notification जारी:- 1 अगस्त 2026

Online application शुरू:- 1 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तारीख:- 21 अगस्त 2026

शुल्क या फीस जमा करने की अंतिम तारीख:- 21 अगस्त 2026

Preliminary examination:- 10 और 11 अक्टूबर 2026

Main examination:- 27 दिसंबर 2026

यदि एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कुछ गड़बड़ियां हो जाती है तो इसके लिए सुधार विंडो या एडिट विंडो IBPS के ऑफिसियल वेबसाइट पर अलग से जारी हो सकती हैं|

Educational Qualification

इस भर्ती (IBPS Clerk 2026) के लिए छात्र या उम्मीदवार के पास किसी जाने माने यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के कैंडिडेट की योग्यता और कट ऑफ डेट से जुड़ी कंडीशन ऑफिशल नोटिफिकेशन में जरूर चेक कर ले।

बाकी आजकल तो यह सामान्य बात हो गया है कि अब हरेक फील्ड के उम्मीदवार को कंप्यूटर के बेसिक नॉलेज होना चाहिए।  क्योंकि अब एप्लीकेशन और एग्जामिनेशन प्रोसेस ऑनलाइन मोड में होता हैं। और यह भी बात की उम्मीदवार जिस स्टेट या UT से उम्मीदवार आवेदन करने की कोशिश कर रहा है वहां की रिक्वायर्ड लोकल लैंग्वेज का नॉलेज भी होना जरूरी हो सकता है।

आयु सीमा – Age Limit

इसके लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करेगा उस उम्मीदवारों की उम्र सीमा और category-wise relaxation IBPS Clerk 2026 notification के अनुसार लागू होगी। SC, ST, OBC, PWBD और अन्य योग्य कैटेगरी को सरकारी नियम के अनुसार उम्र में छूट भी दिया जा सकता है।

इस बात का ध्यान रखें कि Age calculate करने के लिए notification में दी गई cut-off date का पालन किया जाएगा। इसलिए केवल अपनी वर्तमान उम्र को देखकर आवेदन न करें, बल्कि official advertisement में दी गई date के आधार पर eligibility check करें।

Selection Process

IBPS Clerk Recruitment 2026 में selection मुख्य रूप से दो stages में होगा।

Preliminary Examination (प्रारंभिक परीक्षा)

Main Examination (मुख्य परीक्षा)

यह भी एक अच्छी बात है कि इस post के लिए interview नहीं होगा। Final selection मुख्य परीक्षा में performance, merit और अन्य applicable conditions के आधार पर किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा- Preliminary Exam

Prelims में सामान्यतः  – English Language, Numerical Ability और Reasoning Ability से questions पूछे जाते हैं। यह stage qualifying nature की होती है और successful candidates को main examination के लिए shortlist किया जाता है।

मुख्य परीक्षा – Main Exam

मुख्य परीक्षा में Reasoning, English, Quantitative Aptitude और General/Financial Awareness जैसे subjects शामिल हो सकते हैं। Detailed exam pattern, marks, sectional timing और language options official notification से verify करें।

Application Fee

इस एप्लीकेशन के लिए फीस एक जैसे नहीं है सबके लिए, इस IBPS Clerk 2026 application fee कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होगी। General, EWS और OBC candidates के लिए सामान्य शुल्क लागू हो सकता है, जबकि SC, ST, PwBD और अन्य reserved categories के लिए शुल्क में छूट दी जा सकती है।

जरूरी डॉक्यूमेंट – Required Documents

इस भर्ती के लिए Online application के दौरान उम्मीदवारों को निम्न documents की जरूरत पड़ सकती है-

Passport-size photograph

Signature (सादे कागज पर साइन करके उसका फोटो खींचकर रख ले)

Graduation marksheet या certificate

Valid identity proof

Category certificate, यदि लागू हो

PwBD certificate, यदि लागू हो

Active mobile number और email ID

Photo और signature official specifications के अनुसार upload करें। गलत format या unclear document के कारण application में परेशानी आ सकती है।

IBPS Clerk Online Apply कैसे करें?

IBPS Clerk Recruitment 2026 के फॉर्म भरने के लिए नियम जो भी है वो इस तरीके से है। IBPS की official Website ibps.in खोलें

CRP CSA-XVI recruitment link पर click करें।

“New Registration” option चुनें।

नाम, mobile number और email ID से registration करें।

प्राप्त registration number और password से login करें।

Personal details, educational qualification और state preference भरें।

Photograph, signature और required documents upload करें।

Application fee online pay करें।

Form submit करके confirmation page download करें।

Application form और payment receipt का print या PDF सुरक्षित रखें।

अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि last day पर website slow होने या payment failure जैसी समस्या आ सकती है।

Exam Preparation Tips

इस IBPS Clerk exam की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को daily study plan बनाना चाहिए। तभी जाकर इसमें सही सफलता मिलेगी। Prelims में speed और accuracy महत्वपूर्ण होती है, जबकि Mains के लिए banking awareness, current affairs और financial awareness पर भी ध्यान देना चाहिए।

रोजाना reasoning और ज्यादा से ज्यादा की practice करने की कोशिश करे।

English grammar और reading comprehension पर काम करें।

पिछले वर्षों के question papers हल करें।

Mock tests देकर time management improve करें

Banking और current affairs के short notes बनाएं।

Local language requirement को नजरअंदाज न करें।

Important Instructions

IBPS Clerk application भरने से पहले official notification को पूरा पढ़ें। Eligibility, age limit, state-wise vacancies, local language, fee, exam pattern और document specifications में से किसी भी point को बिना verify किए भरोसा न करें।

उम्मीदवार केवल official IBPS website से notification और application link खोलें। किसी अनजान website, agent या social media message पर अपनी login details, OTP या payment information share न करें।

Conclusion

IBPS Clerk Recruitment 2026 banking sector में career बनाने वाले graduates  उम्मीदवार के लिए एक बड़ा अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से public sector banks में Customer Service Associate के 11,403 पद भरे जाएंगे।

इसकी Online आवेदन की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 है और preliminary examination अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते form भरें, documents verify करें और exam preparation शुरू कर दें।

Official Link

IBPS Official Website:- https://www.ibps.in/ 

Online Application: IBPS website पर CRP CSA-XVI recruitment link के माध्यम से

और भी ऐसे ही लेटेस्ट जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर rozgarguide.in को विकसित करते रहे। बाकी निम्न लिंक भी देखें।

Latest updates

E-Shram Card Ke Fayde Aur Online Apply Kaise Kare

Uttar Pradesh Nishulk boring Yojana 2026: जाने इसकी पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

Driving Licence Online Apply: Complete Guide in Hindi-English

आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? | Aadhaar Card Update Online in Hindi


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. IBPS Clerk भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?
उत्तर: IBPS Clerk Recruitment 2026 के तहत कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के कुल 11,403 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Q2. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last Date) क्या है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. IBPS Clerk 2026 की प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) कब आयोजित होगी?
उत्तर: IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

Q4. इस भर्ती के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है (शैक्षणिक योग्यता)?
उत्तर: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q5. IBPS Clerk 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर: उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं और आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *