BTSC Bihar Lab Assistant 2026 – 1091 पदों पर भर्ती | पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी
प्रिय पाठक-गण क्या गवर्नमेंट जॉब की तैयारी में हैं, यदि हां तो आपके लिए यह वेबसाइट का ब्लॉग खुशखबरी वाली है, यहां आपको इन्हीं चीजों की जानकारी मिलती रहती हैं। इस ब्लॉग में बात करेंगे BTSC Bihar Lab Assistant Bharti 2026 की, क्योंकि इसके तहत 1091 पदों की जरूरत मांगे गए हैं। यह Bharti प्रक्रिया विज्ञान के विषय से जुड़े उम्मीदवारों के लिए बहुत सुंदर अवसर है। इस ब्लॉग़ में हम सभी जरूर जानकारी जैसे- पात्रता, आयु सीमा, चयन होने की प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ तिथियों के बारे में विस्तार से बात करेंगे। तो प्लीज आप इस ब्लॉग को बिना scroll किए पूरा पढ़ने की कोशिश कर सकते हैं, यहां हम आपके ज्यादा समय न लेकर पूरी डिटेल्स देने की कोशिश करते हैं। चलिए आगे पढ़ते हैं।
BTSC Bihar Lab Assistant Vacancy 2026 – मुख्य जानकारी
BTSC (Bihar Technical Service Commission) ने बिहार के में लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। तो प्लीज आप इसकी आवेदन प्रक्रिया अप्लाई कर आगे की तैयारी करें। यह भर्ती राज्य के विभिन्न सरकारी संस्थानों में की जाएगी। जो उम्मीदवार सरकारी क्षेत्र में स्थायी नौकरी चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। बाकी की जानकारी इस प्रकार हैं।
पदों का विवरण
- कुल पद: 1091
- पद का नाम: Lab Assistant
- नौकरी का स्थान: बिहार
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता
BTSC Bihar Lab Assistant पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) विज्ञान विषय (Physics, Chemistry, Biology या Mathematics) से पास होना जरूरी है। तभी आप इसमें सफल हो सकते हैं, कुछ पदों के लिए लैब से संबंधित डिप्लोमा या अनुभव को भी प्राथमिकता दी जा सकती है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 37 वर्ष (पुरुष)
- महिला और आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS: अधिसूचना देखें
- SC / ST / महिला: अधिसूचना देखें
(सटीक शुल्क आवेदन के समय आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया जाएगा)
चयन प्रक्रिया
BTSC Bihar Lab Assistant भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
कुछ मामलों में अनुभव या शैक्षणिक अंकों के आधार पर भी मेरिट तैयार की जा सकती है। आप अपनी तैयारी पूरी रखें।
आवेदन प्रक्रिया – कैसे करें आवेदन
BTSC Bihar Lab Assistant भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आप यदि खुद आवेदन करने में सक्षम हैं, तो कर सकते हैं वरना सीएससी सेंटर पर जाकर करवा सकते हैं। आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Lab Assistant Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट या पीडीएफ फाइल निकाल लें
जरूरी दस्तावेज
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
वेतनमान
BTSC Bihar Lab Assistant पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7th Pay Commission के अनुसार अच्छा वेतन मिलेगा। इसकी ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है, पहले आप इसमें सफल हो, हालांकि अनुमानित सैलरी ₹25,000 से ₹81,000 प्रति माह तक हो सकती है, साथ में अन्य भत्ते भी मिलेंगे। तो प्लीज आप इसकी तैयारी आज से ही शुरू कर दो।
तैयारी कैसे करें
- 12वीं स्तर का विज्ञान पढ़ें
- सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स पर ध्यान दें
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
- रोजाना मॉक टेस्ट दें
निष्कर्ष
BTSC Bihar Lab Assistant 2026 -1091 पदों की भर्ती विज्ञान विषय वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। इसके लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं आगे की और जानकारी के लिए, आप कमेंट करे। और बताएं या पुछे आपको हम इसमें क्या और हेल्प कर सकते हैं, क्योंकि rozgarguide.in सदैव आपके सफलता के लिए साथ हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इस भर्ती के लिए समय पर आवेदन जरूर करें। सही तैयारी और रणनीति के साथ आप इस नौकरी को हासिल कर सकते हैं। धन्यवाद।


