Uttar Pradesh Nishulk boring Yojana 2026: जाने इसकी पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

Uttar Pradesh Nishulk boring Yojana 2026- खेत में बोरवेल से सिंचाई करता प्रसन्न भारतीय किसान

Uttar Pradesh Nishulk boring Yojana 2026

प्रिय पाठक, क्या आप जानते हैं कि इस समय उत्तर प्रदेश सरकार की निःशुल्क बोरिंग योजना  चल रही है और यह योजना अपने किसानों भाईयों के लिए एक बहुत ही उपयोगी scheme है। इस योजना का मेन उद्देश्य छोटे, गरीब और सीमांत किसानों के खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि पानी की कमी के कारण फसल खराब न हो। खासकर उन किसानों के लिए यह योजना बहुत फायदेमंद है जिनके पास कम या थोड़ी जमीन है और जो अपना खुद ट्यूबवेल या बोरिंग कराने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं।

यह स्कीम वर्षों से state में लागू है और अलग-अलग updates के साथ किसानों भाईयों को लाभ देती रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस योजना में कुछ category के किसानों को borewell/boring के लिए financial assistance और subsidy दी जाती है, जिससे सिंचाई का दाम बच जाता है।

Nishulk boring Yojana  Kya hai (निःशुल्क बोरिंग योजना क्या है)?

निःशुल्क बोरिंग योजना उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए चलाई जाने वाली एक सिंचाई सपोर्ट स्कीम है। इसके तहत योग्य किसानों के खेत में boring (बोरिंग) कराई जाती है या इसके लिए सहायता राशि दी जाती है, ताकि खेतों तक पानी पहुंच सके।

इस योजना का फायदा खासकर छोटे, सीमांत और कुछ reserved category के किसानों को मिलता है। कई रिपोर्ट के अनुसार, SC/ST किसानों को अधिक सहायता राशि भी मिल सकती है, जबकि general category के छोटे और सीमांत किसानों के लिए अलग subsidy structure रहता है।

Uttar Pradesh Nishulk boring Yojana 2026 का उद्देश्य-

उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना 2026 - खेत में बोरवेल सिंचाई देखते किसान और उनका परिवार

यह निःशुल्क योजना का उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सके। सिर्फ बारिश की भरोसे धान का खेती बढ़िया होता है बाकी यह बारिश हर खेती के लिए सही नहीं होता हैं। इसलिए जो किसान जागरूक नहीं है आप उन तक यह खबर पहुंचाने का भी कष्ट करना उन्हें इस ब्लॉग को शेयर करना।

आप हमारे इस वेबसाइट (rozgarguide.in) पर जीवन की काफी जानकारी पाएंगे और ज्यादातर सरकारी नौकरी से संबंधित, रिजल्ट से संबंधित और कैरियर टिप्स साथ ही ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके इत्यादि जानकारी यहां पर आप पा सकते हैं।

जो किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं वह अब काफी खेती करने लगे हैं, क्योंकि उनका पर्सनल बोरिंग हो गया है जब चाहे तब अपने खेतों को पानी दे सकते हैं, इस करके वो पहले से दुगना खेती करने लगे हैं तो आप भी इस का लाभ जरूर ले हैं।

Eligibility (पात्रता क्या) है?

आपको पता ही होगा कि हर योजना के लिए कुछ योग्यता होती है, इसी तरह इस योजना का लाभ पाने के लिए भी कुछ योग्यता है जो लाभार्थी के पास होना चाहिए। ये योग्यता निम्नलिखित है-

इसके लिए उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके पास कम से कम 0.2 हेक्टेयर (लगभग 16 बिस्वा) जमीन होना चाहिए।

कुछ reports में यह भी जानकारी आया है कि जिन किसानों ने पहले किसी अन्य सिंचाई स्कीम का लाभ लिया है, उन्हें इस योजना में benefit नहीं मिल सकता। पर फिर भी आप एक बार अपने एरिया (ब्लॉक या तहसील पर) में पता कर लीजिएगा। कई जगह यह भी उल्लेख मिलता है कि group बनाकर भी कुछ किसान इसका लाभ ले सकते हैं, अगर individual land requirement पूरी न हो।

मुख्य पात्रता बिंदु-

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो।
  • किसान के पास कम से कम 0.2 हेक्टेयर भूमि हो।
  • आवेदक पहले से किसी अन्य समान सिंचाई सहायता का लाभ न ले रहा हो।
  • भूमि रिकॉर्ड और दस्तावेज सही हों।

कितनी मिलेगी सहायता?

उपलब्ध reports के अनुसार, सहायता राशि category और farmer type के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कुछ sources में सामान्य वर्ग के लघु किसानों के लिए 5,000 रुपया और सीमांत किसानों के लिए 7,000 रुपया subsidy का उल्लेख है।

SC/ST किसानों के लिए अधिक सहायता राशि, लगभग 10,000 रुपया तक, बताई गई है। हालांकि अलग-अलग वर्षों और updates में राशि के format में बदलाव भी दिखता है, इसलिए आवेदन से पहले latest official guideline check करना important है।

Important Documents (जरूरी दस्तावेज)- Uttar Pradesh Nishulk boring Yojana 2026

यह योजना के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी documents की जरूरत होती है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इनमें identity, residence, income और land related papers शामिल हो सकते हैं।

इसके लिए सामान्य दस्तावेज –

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. भूमि संबंधी कागजात
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. राशन कार्ड
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. मोबाइल नंबर

Awedan kaise kare (आवेदन कैसे करें?)

दोस्तों, इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया दोनों तरह से है- ऑफलाइन और ऑनलाइन, लेकिन फिर भी अपने एरिया में या अपने ब्लॉक पे पता करना ठीक रहेगा। क्योंकि कई जगह ऐसा भी देखा गया है कि इसके official website से application form download करके और उसे फिजिकल भरकर district minor irrigation office में जमा किया जाता है। तो पहले आप अपने क्षेत्र में इसके बारे मे ठीक से जानकारी ले ले या हमें कमेंट करे हम आपको बता देंगे। यह रोज़गार गाईड वेबसाइट को अपना साथी समझिए।

Is awedan ki simple process (आवेदन की सामान्य प्रक्रिया)

बाय द वे यदि आप खुद से ही इसमें आवेदन करना चाहते है तो सबसे पहले – 

  1. उत्तर प्रदेश लघु सिंचाई विभाग की official website पर जाएं।
  2. Free Boring Scheme वाला application form download करें।
  3. Form में नाम, पता, land details और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  4. सभी जरूरी documents attach करें।
  5. भरा हुआ form जिला लघु सिंचाई विभाग या संबंधित office में जमा करें।
  6. Verification के बाद eligible किसान को लाभ दिया जाता है।

किन किसानों को ज्यादा फायदा होगा?

दोस्तों, यह योजना खास तौर पर उन किसानों के लिए उपयोगी है जो पानी की कमी वाले क्षेत्रों में खेती करते हैं। छोटे और सीमांत किसान, जिनके पास irrigation infrastructure (सिंचाई की सुविधा) नहीं है, वे इससे काफी फायदा उठा सकते हैं। यदि आप के पास दिक्कत है तो आप भी।

धान, गेहूं, सब्जी और बागवानी जैसी crops के लिए boring की सुविधा बहुत काम आती है। इससे किसान समय पर watering कर पाते हैं और crop loss का risk कम होता है।

महत्वपूर्ण बातें (Important Points)

इस योजना में कुछ reports के अनुसार यह borewell/boring का कार्य government-approved agency के माध्यम से कराया जाता है। हालांकि कई जगह तो यह भी बताया गया है कि ये योजना specific districts और ground water condition के आधार पर लागू होती है। इसलिए दोस्तों हम आपको यह सलाह देना चाहते हैं कि इसमें आवेदन करने से पहले एक बार अपने जिले के संबंध ऑफिस से या अपने ब्लॉक के ही इससे संबंधित ऑफिस से ताजा जानकारी जरूर ले लें।

क्योंकि इस योजना का नियम और सब्सिडी वगैरह समय के अंतराल पर बदलती रहती है।

निष्कर्ष

अंत में निष्कर्ष यही रहा कि यह उत्तर प्रदेश बिना शुल्क के बोरिंग योजना छोटे और सीमांत किसान olbbiभाइयों के लिए बहुत ही अच्छी स्कीम है इसका अच्छा खासा फायदा है। जिससे किसान भाई ज्यादा से ज्यादा खेती कर सके।

अगर आपके पास एक लिमिट में जमीन है यानी लगभग 16 विश्वा से ऊपर है या इसके आसपास है तो आप इस योजना का लाभ आराम से ले सकते हैं यह योजना आपके लिए काफी मजेदार साबित हो सकती है।


Latest updates

आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? | Aadhaar Card Update Online in Hindi

RRB JE Recruitment 2026: 4,098 Junior Engineer Posts Ke Liye Notification Jaari! 

Career Me Success Ka Secret 2026 | Career Tips, Smart Study & RozgarGuide

NICL Assistant Recruitment 2026 – 500 पदों पर बंपर भर्ती!

सरकारी नौकरी कैसे पाएं 2026 | तैयारी का पूरा रोडमैप

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *