JEECUP Admit Card 2026 (UP Polytechnic) जारी हो गया हैं, यहां से डाउनलोड करें।
प्रिय पाठक गण – उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JEECUP 2026) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh (JEECUP) ने UP Polytechnic Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जिन दोस्तों ने या अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। और सही जानकारी लेकर अपने आगे की सही तैयारी कर सकते हैं।
JEECUP Admit Card ➡️ परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच अवश्य करें।
JEECUP Admit Card 2026 Overview
परीक्षा का नाम – JEECUP 2026
बोर्ड का नाम – Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh
परीक्षा – UP Polytechnic Entrance Exam
Admit Card Status – जारी
परीक्षा तिथि – 2 जून से 9 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट -jeecup.admissions.nic.in
JEECUP 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।
JEECUP Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। –आधिकारिक वेबसाइट Link
Homepage पर “JEECUP 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अपना Application Number और Password दर्ज करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर Admit Card दिखाई देगा।
Admit Card डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
JEECUP Hall Ticket में निम्नलिखित जानकारी दर्ज होगी-
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
आवेदन संख्या
परीक्षा तिथि
परीक्षा समय
परीक्षा केंद्र का पता
उम्मीदवार की फोटो
परीक्षा समूह (Group)
महत्वपूर्ण निर्देश
यदि Admit Card में कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत JEECUP हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे-
JEECUP Admit Card 2026
आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
अन्य आवश्यक दस्तावेज
बिना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
JEECUP 2026 Exam Pattern
UP Polytechnic परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर उत्तर देना चाहिए।
JEECUP 2026 परीक्षा तिथि
JEECUP 2026 परीक्षा 2 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभिन्न समूहों के अनुसार अलग-अलग दिनों में होगी। उम्मीदवारों को अपने Admit Card में दिए गए Exam Date और Shift Timing की जांच अवश्य करनी चाहिए। तभी आगे किसी तरह की कन्फ्यूजन से बचे रहेंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
Admit Card की प्रिंट कॉपी साथ रखें।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करें।
Admit Card में दर्ज निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
निष्कर्ष
JEECUP Admit Card 2026 जारी हो चुका है और उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना Hall Ticket डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि नजदीक है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द Admit Card डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें। Admit Card में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचें तथा परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
कृपया ध्यान दें – यदि आप नवीनतम सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए किसी अच्छी वेबसाइट से जुड़े रहना चाहते हैं तो यह website (rozgarguide.in) आपके लिए है।
Rozgar Guide वेबसाइट के साथ आप जुड़ सकते हैं।
यहां आप और भी लेटेस्ट सरकारी जॉब से सम्बंधित न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं तो आप हमारा अन्य ब्लॉग़ जो कि निम्नलिखित है, इसे भी पढ़ सकते हैं।
धन्यवाद
YouTube se paise kaise kamaye jane – click here
CRPF Constable Recruitment 2026 (Technical & Tradesman)- 9,175 पदों पर भर्ती
Instagram से पैसे कमाना चाहते हो तो इस ब्लॉग को पढ़ें – इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं जानें
AFCAT 02/2026 Recruitment 2026: Indian Air Force ki Badi Upcoming Bharti

